फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देरी ने बिगाड़ा रेल संचालन, चंडीगढ़ से आगे रद्द हुई रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन

Sun, 21 Jun 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रेल यात्रियों के लिए शनिवार का दिन परेशानियों भरा रहा। लगातार देरी से प्रभावित रेल संचालन के बीच रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन को चंडीगढ़ से आगे रद्द करना पड़ा, जबकि वंदे भारत और हिमाचल एक्सप्रेस भी तय समय से देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को रायपुर हरियाणा से अंब अंदौरा के लिए चलने वाली ट्रेन निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही थी। देरी लगातार बढ़ने के चलते रेलवे प्रबंधन ने इस ट्रेन को चंडीगढ़ स्टेशन से आगे रद्द कर दिया। ऐसे में अंब अंदौरा और ऊना की ओर आने वाले यात्रियों को बीच सफर में ही अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं। कई यात्री स्टेशन पर घंटों जानकारी जुटाते नजर आए।
उधर, दिल्ली से हिमाचल की ओर आने वाली आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत भी करीब 20 मिनट देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन की देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली से चलकर हिमाचल आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। एक ही दिन में कई ट्रेनों के प्रभावित होने से रेलवे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। लगातार हो रही देरी और ट्रेनों के रद्द होने की घटनाओं ने एक बार फिर रेल संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बता दें कि रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन पिछले कई दिनों से ऊना रेलवे स्टेशन पर या तो देरी से पहुंच रही है या फिर अधिक देरी के कारण इसे बीच रास्ते में ही रद्द कर दिया जाता है। ऐसे में ऊना, अंब अंदौरा तक आने वाले यात्री अब इस ट्रेन में सफर करने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें