नारी (ऊना)। प्रदेश के जिला ऊना की झंबर पंचायत में गैर सरकारी जंगल से खैर के पेड़ों का कटान वन विभाग की 10 वर्षीय योजना के तहत किया गया है।
यह जानकारी वन विभाग ने वीरवार को जारी बयान में दी। वन मंडल अधिकारी ऊना सुशील राणा ने बताया कि झंबर के जंगल में खैर का कटान हुआ है लेकिन यह प्रक्रिया 10 वर्षीय योजना के तहत हुई है।
उन्होंने कहा कि कटान वाले इलाके में कुछ निजी भूमि भी है जिसकी पैमाइश के लिए विभाग कार्यवाही कर रहा है। ध्यान रहे कि बीते दिनों झंबर क्षेत्र के जंगल में खैर के कटान पर स्थानीय लोगों से आपत्ति जताई और कटान को अवैध करार दिया।
इस बारे समाचार प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण दिया है।
विभाग ने स्थानीय लोगों से कहा कि उनके आसपास कहीं अवैध कटान हो तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।