फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए दीपक राणा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर मिला प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा को गणतंत्र दिवस पर ऊना में जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि दीपक राणा और उनकी टीम ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और न्यायसंगत रवैये से यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की। वर्ष 2025 में उन्होंने नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई कर एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जमा करवाया और सड़क सुरक्षा में भी उत्कृष्ट काम किया, जहां पूरे वर्ष सिर्फ एक दुर्घटना हुई। डीएसपी अंब अनिल पटियाल और एसपी ऊना अमित यादव ने भी उनकी उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें