फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डिपुओं में नहीं मिलेगा दिसंबर की चीनी का कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता
विज्ञापन

सप्लाई न आने से नहीं मिली थी चीनी, जनवरी में भी आया मात्र एक ही महीने का कोटा

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को सस्ते राशन के डिपो में मिलने वाली चीनी का दिसंबर माह का कोटा नहीं मिलेगा। भले ही जनवरी में चीनी का कोटा पहुंच चुका है, लेकिन डिपो में केवल एक महीने का ही स्टॉक आया है। इसके चलते उपभोक्ताओं को जनवरी माह का ही चीनी कोटा वितरित किया गया है। दिसंबर में सप्लाई न आने के कारण चीनी का कोटा उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाया था। ऐसे में उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि जनवरी में दो माह का कोटा एक साथ मिलेगा। लेकिन जब उपभोक्ता सस्ते राशन के डिपो पहुंचे, तो उन्हें केवल जनवरी का ही कोटा दिया गया। डिपोधारकों का कहना है कि विभाग की ओर से जनवरी माह की ही सप्लाई आई है, जबकि दिसंबर माह का कोई भी कोटा प्राप्त नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर में चीनी की सप्लाई में अनियमितताएं सामने आने के बाद आगे की आपूर्ति रोक दी गई थी। इसी कारण दिसंबर का कोटा वितरित नहीं हो सका। जनवरी में भी दो माह का कोटा न मिलने से उपभोक्ताओं को निराशा का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना, राजीव शर्मा ने बताया कि जनवरी का ही कोटा प्राप्त हुआ है, जिसे डिपो तक सप्लाई कर दिया गया है। दिसंबर के कोटे के संबंध में अभी किसी प्रकार की सप्लाई नहीं आई है। जैसे ही विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 1,43,951 राशन कार्डधारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। ऊना जिले में एपीएल श्रेणी के 84,283, बीपीएल के 18,790, अंत्योदय अन्न योजना के 9,977 तथा प्राथमिक गृहस्थियों के 30,901 उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें