फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आंगनबाड़ी केंद्रों में लगेंगे स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के रूटीन चेकअप के साथ अभिभावकों को पोषण की दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी उपमंडलों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले भर में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के रूटीन चेकअप के साथ-साथ अभिभावकों को पोषण, मौसम अनुसार खान-पान और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। यह अभियान फरवरी से शुरू होगा और इसके तहत अभिभावकों को बच्चों के सही पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अभिभावकों को मौसमी आहार, पोषण, टीकाकरण और बच्चों की स्वास्थ्य जांच के बारे में विशेष जानकारी दी जाएगी। कई बार जानकारी के अभाव में अभिभावक बच्चों के खानपान पर सही ध्यान नहीं दे पाते, जिसके कारण बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। इससे बच्चों में विभिन्न रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए इस अभियान के तहत कुपोषित और अति-कुपोषित बच्चों के लिए डाइट प्लान और राशन संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास ऊना नरेंद्र कुमार का कहना है कि जिले भर में आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिभावकों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें