फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गारनी खड्ड पुल से आगे 150 मीटर सड़क पर मलबा, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कीचड़ में पैदल, दोपहिया और चौपहिया वाहनों का गुजरना बेहद मुश्किल
विज्ञापन

समस्या का समाधान नहीं किया तो विभाग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कहेंगे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
चकसराय (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बेरियां से चौकी मन्यार सड़क पर बने गारनी खड्ड पुल से आगे करीब 150 मीटर का क्षेत्र इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। भारी बरसात के चलते इस हिस्से पर मिट्टी और मलबा बहकर आ गया है, जिसके कारण पैदल चलना तो दूर दोपहिया और चौपहिया वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को कई बार विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के ध्यान में लाया गया, लेकिन आज तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों की ड्रेस और जूते खराब हो रहे हैं, वहीं रोज़ाना पैदल चलने वालों को कीचड़ में फिसलने और गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि विभाग हर बार यही कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि सड़क सूखने के बाद मलबा हटा दिया जाएगा लेकिन एक सप्ताह से धूप निकलने के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। थोड़ी सी बारिश होने पर हालात और भी बिगड़ जाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे लोक निर्माण विभाग जोल कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें