पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत सनौली मजारा में 20 वर्षीय प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ललण सिंह निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सनोली मजारा में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय दुकानदारों ने जब उसे देखा तो मामले की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन तुरंत उसे ऊना अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।