फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईराक में गणु मंदवाड़ा के युवक की मौत

Sat, 25 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गणु मंदवाड़ा के एक युवक की ईराक के सुलेमानी में पाइप काटते समय वेल्डिंग भट्ठी में विस्फोट होने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल 25 वर्षीय निवासी गांव गणु मंदवाड़ा तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक विशाल कुमार अक्तूबर 2016 में छुट्टी काटने के बाद वापस अपनी रोजी रोटी कामाने के लिए ईराक के सुलेमानी में गया था। पिछले सप्ताह अपने काम पर विशाल पाइप काट रहा था कि वेल्डिंग भट्ठी में अचानक विस्फोट हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दौलतपुर के गणु मदवाड़ा गांव के युवक विशाल (25 )की ईराक के सुलेमानी में काम करते समय वेल्डिंग भट्ठी में विस्फोट होने से मौत हो गई। शनिवार शाम को मृतक विशाल का शव अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा। मृतक के परिजन अमृतसर से शव लेकर देर रात को गांव गणु मंदवाड़ा पहुंचेंगे। गांव के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि मृतक विशाल कुमार का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 26 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें