उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के गांव रोड़ा में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । मृतक की पहचान शरीफ मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शरीफ मोहम्मद सुबह अपने घर के पास टोका मशीन पर घास काट रहा था कि अचानक मशीन ने करंट आने से झुलस गया।
हादसे के बाद परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर जोल चौकी पुलिस प्रभारी अजित सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।