फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने जांची अस्पताल की टंकियां, लीकेज पर नाराजगी

Tue, 15 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीसी यूनुस ने मंगलवार को जिला अस्पताल, बस अड्डा व उपायुक्त कार्यालय में औचक निरीक्षण कर पानी की टंकियों को जांचा। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को टंकियों के टूटे ढक्कनों को तुरंत बदलने के निर्देश दिए। मंगलवार दोपहर को डीसी यूनुस अचानक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल की सबसे ऊपरी मंजिल पर रखी पानी की टंकियों की स्थिति देखी। डीसी ने स्वयं टंकी के स्टैंड पर चढ़कर पानी का जायजा लिया। उनके अचानक अस्पताल परिसर में पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। डीसी यूनुस ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि कुछ टंकियां लीक करने की वजह से न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि इससे फर्श पर काई होने से भवन को भी नुकसान हो रहा है।

डीसी ने सीएमओ डॉ. विनोद गुप्ता को निर्देश दिए कि फौरी तौर पर टंकियों के ढक्कन बदले जाएं और इन पर ताले लगवाए जाएं। उन्होंने अस्पताल के प्रवेश द्वार के साथ ही लगे नल को भी जांचा और इसके आसपास समुचित साफ-सफाई न होने पर संज्ञान लिया। अस्पताल परिसर में स्थित एचपीएमसी के विक्रय केंद्र का भी डीसी ने निरीक्षण किया और वहां बिक्री के लिए उपलब्ध सामान की मूल्य दरों को बड़े शब्दों में फ्लैक्स पर दर्शाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी यूनुस ऊना बस अड्डा की वाटर टंकियों का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां बस अड्डा प्रबंधन को टंकियों के ढक्कन बदलने के निर्देश दिए। डीसी ने बस अड्डा में शौचालय का निरीक्षण कर वहां फैली बदबू पर कड़ा संज्ञान लिया और शौचालय की समुचित साफ-सफाई के लिए संबंधित एजेंसी के ठेकेदार को तलब करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डीसी ने सर्किट हाउस और उपायुक्त कार्यालय की वाटर टंकियों का भी निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि डीसी यूनुस ने हाल ही में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अपने संस्थानों की पानी टंकियों की समुचित साफ-सफाई के निर्देश दिए थे। सभी एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर विभिन्न सरकारी संस्थानों की टंकियों का निरीक्षण करने की हिदायत देकर उनसे रिपोर्ट तलब की थी। मंगलवार को उन्होंने खुद औचक निरीक्षण की कमान संभालते हुए ऊना शहर में क्षेत्रीय अस्पताल, बस अड्डा व उपायुक्त कार्यालय की टंकियों को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें