फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीएवी स्कूल ऊना में कक्षा सज्जा प्रतियोगिता, नर्सरी येलो ने मारी बाजी

Mon, 18 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
डीएवी स्कूल ऊना मैं आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चे स्कूल स्टाफ के साथ। स्रोत स्कूल।
विज्ञापन
नर्सरी ग्रीन को दूसरा स्थान, विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया रचनात्मक कौशल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में नर्सरी से लेकर कक्षा चौथी तक कक्षा सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं ने मिलकर कक्षाओं को रचनात्मक तरीके से सजाया।
प्रधानाचार्य आरएल पाठक ने सभी कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके रचनात्मक कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में सुदेश कपिल, रीना, देवेंद्र और राम कुमार शामिल रहे। उनके निर्णय के अनुसार नर्सरी येलो ने प्रथम और नर्सरी ग्रीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी और यूकेजी सहित अन्य कक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें