दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे मारने वालों पर शिकंजा कसा है। चौकी प्रभारी एसआई शशिपाल के नेतृत्व में पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल के साइलेंसर खुलवाकर चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा। वहीं क्षेत्र के लोगों की पुलिस से लंबे समय से मांग कर रहे थे कि इन मोटरसाइकिल सवारों पर शिकंजा कसा जाए।
बता दें कि दौलतपुर चौक में एक डिग्री कॉलेज, तीन सरकारी स्कूलों के अलावा पांच बैंक होने के चलते बाजार में काफी भीड़ रहती है। इन तेज रफ्तारी बुलेट पटाखा बाइक सवारों से हर वक्त दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। वही चौकी प्रभारी शशिपाल ने बताया पुलिस यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर से पटाखे चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा गया है। जिस के तहत तीन बुलेट बाइक सवारों को मौके पर साइलेंसर बदलकर चेतावनी देकर छोड़ा गया।