फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिन के समय छाया अंधेरा, बारिश-ओलावृष्टि से गर्मी से राहत

विज्ञापन
ऊना में दिन में ही छाया अंधेरा वाहनों की लाईटें जला जाते हुए वाहन चालक।संवाद
विज्ञापन
किसानों के लिए राहत बनकर बरसी बारिश
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति भी हुई बाधित, राहगीर संग स्कूली बच्चे हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बुधवार दोपहर घने बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया। इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया। इससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिली है। किसानों के लिए यह बारिश राहत बनकर बरसी है। वे अगेती मक्की और नगदी फसलें आसानी से बीज सकेंगे। वहीं, बडूही में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। बुधवार को ऊना जिला का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला वासियों को बुधवार दोपहर बाद प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। आसमान पर काले बादल छाने से तेज हवाओं के साथ एकाएक बारिश शुरू हुई। राहगीर और स्कूली बच्चों ने जहां बारिश में भीगने का आंदन लिया वहीं गंतव्य तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी।
किसानों को मक्की की फसल की बिजाई के लिए यह बारिश राहत बनकर बरसी है। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश के बीच ओलावृष्टि भी हुई। मई में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जल स्रोतों ने जवाब देना शुरू कर दिया था। किसानों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई थी। बारिश के बाद किसानों ने फिलहाल थोड़ी राहत महसूस की है। भिंडला से 90 वर्षीय मंगत राम लोहिया, बडोआ से 85 वर्षीय भगवती देवी, बही से 80 वर्षीय इशंरा देवी, 70 वर्षीय मलकीयत सिंह, 65 वर्षीय अशोक शर्मा सहित अन्य बुजुर्गों का कहना है कि हमारी इतनी उम्र हो गई है लेकिन गर्मियों के मौसम में इतनी बारिश और ओलावृष्टि पहली बार देखी है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया जिले में दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
तलमेहड़ा बही सड़क पर गिरा पेड़
तेज बारिश से तलमेहड़ा बही सड़क पर एक छोटा पेड़ गिरने से आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को हटा कर यातायात सुचारु रूप से चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें