फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सरकारी जमीन पर खतरनाक सूखे पेड़ों का होगा कटान

Sat, 28 Feb 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में सड़क किनारे, घरों, दुकानों सहित अन्य संस्थानों के साथ लगते स्थानों पर खड़े सूखे पेड़ों का कटान होगा। इसे लेकर वन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मुद्दे अमर उजाला समाचार पत्र ने बीते दिनों प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब वन विभाग आगामी दिनों में इन पेड़ों का कटान करवाएगा। इसी कड़ी में आगामी छह मार्च को बंगाणा में खुली बोली आयोजित होगी। इसके बाद बंगाणा बीट में बंगाणा पेट्रोल पंप, नैली उपरली, आशीर्वाद होटल के पास व डुमखर में चयनित किए पेड़ों का कटान होगा।
विज्ञापन

बता दें कि ये पेड़ काफी समय से सूख चुके हैं। ऐसे में हमेशा इन पेड़ों का तूफान के दौरान गिरने का खतरा बना रहता है जिससे जान माल का नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में अब वन विभाग ने लोगों की मांग पर इन पेड़ों को काटने का फैसला लिया है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि बंगाणा क्षेत्र में खतरनाक सूखे पेड़ों का कटान किया जाना है। इसके लिए नियमाें के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें