फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शीशा तोड़ मंदिर में घुसा शातिर, दानपात्र से 7,000 रुपये उड़ाए

Mon, 21 Sep 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। आईएसबीटी ऊना स्थित माता श्री सिद्धरात्रि मंदिर में अज्ञात चोर शीशा तोड़कर अंदर घुस गया और दानपात्र में रखे करीब 7,000 रुपये लेकर भाग गया। सदर थाना ऊना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एमआरसी इन्फ्राकॉन लिमिटेड के प्रबंधक प्रवेश शर्मा की शिकायत के अनुसार वारदात 14 सितंबर की रात करीब 12:45 बजे हुई। मंदिर में तैनात पुजारी रोज की तरह मंदिर बंद करने के बाद घर चला गया था।
अगले दिन सुबह पूजा के लिए वह पहुंचे तो मंदिर का शीशा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र खुला पड़ा था और उसमें रखी नकदी गायब थी। पुजारी ने इसकी जानकारी प्रबंधक को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर सदर थाना ऊना पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि मामले की जांच पुलिस चौकी शहर ऊना के अन्वेषण अधिकारी एएसआई राजीव कुमार कर रहे हैं। आरोपी की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें