फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन धन गुरु गोबिंद सिंह, आपे गुरु चेला

Sat, 16 Jan 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। धन धन गुरु गोबिंद सिंह, आपे गुरु चेला व सतनाम वाहे गुरु सतनाम वाहे गुरु की मधुरमया वाणी के बीच शनिवार को दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव शनिवार को स्थानीय नगर एवं क्षेत्र के गुरुद्वारों में श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर गुरुद्वारों में ग्रंथ पाठों का भोग भी डाला गया। गुरु पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं की ओर से कई दिन पहले ही प्रभात फेरियां भी निकाली जा रही थीं। शनिवार को गुरु पर्व के अवसर पर नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा एवं गुरुद्वारा शहीदां सिहां दा में प्रभात फेरी निकाले जाने के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा से बाद दोपहर पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू होकर मेन बाजार, पुराना बस अड्डा चौक से गुजरता हुआ गुरुद्वारा शहीदां सिहां दा में पहुंचा, जहां पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के गुरुद्वारों के साथ-साथ सनोली, अजोली, हरोली के गुरुद्वारा सुबोआणां, गुरपलाह के गुरुद्वारा दशम पातशाही, गुरुद्वारा गिड़गिड़ा साहिब में भी गुरु पर्व संगतों की ओर से धूमधाम से मनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें