ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बहडाला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि ग्राम पंचायत प्रधान सोनिया राणा ने शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को सभी के समक्ष रखा।
मुख्यातिथि सोनिया राणा ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी पूंजी है, जो व्यक्ति के साथ पूरी जिंदगी रहती है। इस पूंजी को आप से कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण कर और उसे दूसरों में बांटना समाज सेवा है। उन्होंने वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कारों से नवाजा। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसमें भंगड़ा पेश करने वाली लड़कियों में माधवी, प्रियंका, आंचल, काजल, अंजलि, शिल्पा, जसवीर कौर, शिवानी व लड़कों में अभिषेक, सुखविंद्र, दलजीत, दविंद्र, रोहित, रोहित, शुभम कलसी ने अपनी प्रस्तुति पेश कर कार्यक्रम का समा बांधे रखा। विद्यार्थियों ने टाइम टेबल, अख बुआ तो बचा के मर जाणिए, देसी ड्रामा सहित अन्य प्रस्तुतियां पेश कीं।
इस मौके पर ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुरेश कुमार, एसएमसी प्रधान सुशील कुमार, प्रधानाचार्य नीलम शर्मा, उपप्रधानाचार्य अरुणा खन्ना, अरविंद कुमार, अश्वनी, सुनीता शर्मा, सुरेश राणी, किशोरी लाल, कंचन बाला, मंजीत कौर, अमृती देवी, प्रेरणा, अरुणा दत्ता, बलविंद्र कुमार, नीता राणी, पुरुषोत्तम दास, शाम लाल, सुमन कुमारी, सुलक्षणा देवी, अवतार कौर, राज राणी, सुरेंद्र कौर, ज्योति, मनजीत, सुमन कुमारी, अंजना कुमारी, मनीष सिंह, विक्की सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
इन्हें मिला सम्मान
पुरस्कार पाने वालों में छठी कक्षा से भारती, अभय ठाकुर, नेहा, रीता व सातवीं कक्षा से चंदन कुमार, रीना, प्रिया, हरीश व आठवीं कक्षा से जतिन शर्मा, रितिका, रिया, नौवीं कक्षा से सौरव कुमार, आशिमा, गरिमा शर्मा, प्रियंका, दसवीं कक्षा से निकिता, अंजलि देवी, दीक्षा, मीनाक्षी, जमा एक कक्षा विज्ञान संकाय से मनीषा शर्मा, सौरव शर्मा, प्रीति, वाणिज्य संकाय से रीना देवी, कंचन देवी, कंचन कुमारी, आर्ट्स संकाय से भारती, भगवंत कौर, राजन व जमा दो साइंस संकाय से तलविंद्र कौर, शेखर वशिष्ट, चंद्रशेखर, कॉमर्स से दविंद्र कौर, इंदू बाला, सोनिया कुमारी, आर्ट्स संकाय से संगीता, रंजीत कौर, रेखा राणी सहित अन्यों को शामिल किया गया।