फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एनसीसी शिविर में सांस्कृतिक संध्या, कैडेट्स ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटी, गिद्दा और संगीत प्रस्तुतियों से गूंजा कैंप, 600 कैडेट्स ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन

पंडोगा (ऊना)। इंडस इंटरनेशनल विश्वविद्यालय में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रमों का संचालन हुआ। दिन की शुरुआत बेस्ट कैडेट चयन प्रक्रिया से हुई, जिसमें ड्रिल टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौरान कैडेट्स ने अपने टर्नआउट, ड्रिल मूवमेंट और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।
शाम के समय कैंप फायर की रोशनी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंब कॉलेज की नाटी पर पूरा कैंप झूम उठा, जबकि हरोली कॉलेज की छात्राओं ने गिद्दा प्रस्तुत कर पंजाबी लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। भटोली कॉलेज के सागर ने गिटार की धुन से माहौल को संगीतमय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कैडेट्स ने अनुशासन, टीम भावना और सांस्कृतिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। शिविर में करीब 600 कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें