फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में धू-धू कर जले रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले

विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई की जीत ऊना में जलते रावण व अन्य के पुतले - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। नौ दिन तक श्रीरामलीला नाटक मंचन के बाद मंगलवार शाम रामलीला मैदान ऊना में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के दहन के साथ दशहरा उत्सव संपन्न हो गया। ऊना में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले धू-धू कर जले।
विज्ञापन

जैसे ही पुतलों को आग लगाई गई, पूरा मैदान हर्षोल्लास से भर गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती तथा कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विशेष रूप से मौजूद रहे। दशहरा उत्सव की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज, स्वामी मंगलानंद महाराज, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी सहित कई नेता और अधिकारियों ने शिरकत की।



श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला ने बताया कि इस बार 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले को दहन किया गया। श्री रामलीला कमेटी ऊना द्वारा दशहरा पर्व के लिए खास इंतजाम किए थे। मंगलवार दोपहर 3 बजे के बाद स्कूली विद्यार्थियों द्वारा विशेष तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूलों के बच्चों ने देर शाम तक प्रस्तुतियां दीं। रामलीला मैदान में लगे मेले में लोगों और बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया और खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें