फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब अस्पताल में अगले वर्ष से मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मशीन स्थापित करने के लिए दी मंजूरी
विज्ञापन

मरीजों को नहीं करना पड़ेगा क्षेत्रीय अस्पताल सहित निजी लैब का रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में क्षेत्रवासियों को अगले वर्ष से सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। अब मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए निजी लैब या क्षेत्रीय अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में इस सुविधा के अभाव में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धन और समय की भी बर्बादी होती है।
स्वास्थ्य विभाग ने अंब अस्पताल में आधुनिक सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इस मशीन को स्थापित करने की प्रक्रिया इस वर्ष दिसंबर माह तक पूरी कर ली जाएगी। सुविधा शुरू होने पर उपमंडल के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। गोर हो कि नागरिक अस्पताल अंब को मुख्यमंत्री आदर्श अस्पताल का दर्जा प्राप्त है। यहां विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने की प्रक्रिया भी जारी है। ऐसे में आने वाले समय में अंब अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में और मजबूती आएगी। अस्पताल प्रबंधन ने सीटी स्कैन के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था भी कर ली है। वर्तमान में मरीजों को निजी लैब के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन सुविधा शुरू होने के बाद सीटी स्कैन जांचें काफी कम दामों पर यहीं उपलब्ध होंगी। नागरिक अस्पताल अंब के अधीन 45 से अधिक ग्राम पंचायतें और नगर पंचायत अंब आती हैं। ऐसे में हजारों लोग इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
नागरिक अस्पताल अंब में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार और विभाग लगातार प्रयासरत हैं। अस्पताल के लिए सीटी स्कैन मशीन भी मंजूर हो गई है। इस पर आगामी प्रक्रिया विभागीय स्तर पर तय की जाएगी। -डॉ. राजीव गर्ग, खंड चिकित्सा अधिकारी अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें