फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में उमड़ी भीड़ पर्ची काउंटर के बाहर लगीं कतारें

Tue, 23 Dec 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मातृ ​शिशु अस्पताल पर्ची काउंटर पर सोमवार को लगी कतारें । संवाद - फोटो : दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
ऊना। स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। समय : सुबह 10:40 बजे। क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य द्वार को जाने वाले रास्ते में काफी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

मुख्य द्वार के बाहर बनी पार्किंग वाहनों से भरी पड़ी है। पार्किंग को व्यवस्थित रखने के लिए सुरक्षा कर्मी अस्पताल आने वाले वाहन चालकों को वाहन सही स्थान पर पार्क करने के लिए बता रहे हैं। मुख्य द्वार के साथ ही धरातल तल पर मेडिसिन ओपीडी के बाहर काफी संख्या में मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
ओपीडी के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी मरीजों से पर्ची लेकर इंतजार करने के लिए कह रहा है। इस दौरान जब सुरक्षा कर्मी से पूछा गया कि डॉक्टर साहब कब तक ओपीडी में बैठेंगे। इस पर कर्मी ने कहा कि वह वार्ड में राउंड पर गए हुए हैं। उसके बाद ही ओपीडी में बैठेंगे।
विज्ञापन

धरातल तल में स्ट्रैचर रखने वाले स्थान पर लोगों की सुविधा लिए एलईडी टीवी लगाया गया है। जिसे देखकर लोग अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इसके बाद अस्पताल के पर्ची काउंटर का रुख किया गया। काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल में विभिन्न स्थानों से काफी मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं।
इसके चलते काफी भीड़ देखने को मिल रही है। धरातल तल पर ही बनी मेडिसिन ओपीडी में एक विशेषज्ञ अवकाश पर चल रहे हैं। इसकी सूचना प्रबंधन की तरफ से ओपीडी के दरवाजे पर लगाई गई है ताकि मरीज किसी दूसरी विशेषज्ञ के पास उपचार करवा लें। धरातल तल पर रही सर्जन ओपीडी में चिकित्सक ओपीडी में नहीं हैं। इसके बारे में जब सुरक्षा कर्मी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह वार्ड में गए हुए हैं। ऐसे में मरीजों को चिकित्सक का इंतजार करना पड़ रहा है।
समय : सुबह 11 बजे। मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में चल रही गायनी ओपीडी के बाहर महिलाओं की काफी भीड़ है। आलम यह है कि लोगों को बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां भी कम पड़ गई हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं खड़े होकर ही अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं।
दूसरी तरफ मातृ-शिशु अस्पताल में संचालित पर्ची काउंटर पर भी काफी भीड़ है। पर्ची बनाने के लिए महिलाएं लंबी कतार में लगी हुई हैं। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्थापित किए गए काउंटर पर भी लंबी कतार लगी हुई है। इसी भवन में बनी शिशु रोग ओपीडी के बाहर लोग अपने बच्चों के उपचार के लिए पहुंचे हैं। 11 बजे तक भी ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठे हैं। ओपीडी में तैनात नर्सों से पूछा गया तो पता चला कि चिकित्सक आपातकाल ओटी में ऑपरेशन के सिलसिले में गए हुए हैं। बता दें कि अस्पताल में एक ही शिशु रोग विशेषज्ञ है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि सुबह के समय चिकित्सक पहले वार्ड में राउंड पर जाते हैं। ऐसे में कई बार ओपीडी में देरी से आते हैं। अन्य चिकित्सक समय से ओपीडी संभाल रहे हैं।

मातृ शिशु अस्पताल पर्ची काउंटर पर सोमवार को लगी कतारें । संवाद- फोटो : दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच करते पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें