साइकिलिंग के माध्यम से युवाओं को सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित कर रहे नीतीश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के मंदिर में रविवार को भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पौने से एक घंटे में माता रानी के दर्शन किए। 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। पुराने बस स्टैंड तक भक्तों की लाइनें लगी रहीं। मंदिर परिसर में सारा दिन श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। रविवार को मंदिर में विशेष भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शनों के लिए लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रयास किए और सभी श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शनों का आनंद लिया। वहीं, जालंधर कैंट के नीतीश कुमार ने जालंधर से चिंतपूर्णी तक साइकिलिंग अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत वह माता चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे और अब ज्वाला के लिए जा रहे हैं। अंतिम पड़ाव मनाली है। सबसे हैरानी की बात है कि वे अकेले ही इस यात्रा के लिए निकले हैं। नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी साइकिलिंग यात्रा का मकसद युवाओं को सेहतमंद रहने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आजकल के युवा हार्ड वर्क से दूर होते जा रहे हैं और ईजी लाइफ जी रहे हैं। इससे शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। साइकिलिंग जैसी गतिविधियों से युवाओं को अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।
बाक्स
युवाओं के लिए संदेश
नीतीश कुमार ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें नियमित रूप से व्यायाम और कसरत करनी चाहिए। साइकिलिंग जैसी गतिविधियों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें और स्वस्थ जीवन जीने का प्रयास करें।