फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में बस स्टैंड पर भीड़, 30 अतिरिक्त बसें चलाकर भेजे नौकरीपेशा और विद्यार्थी

Mon, 31 Aug 2026 11:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रक्षाबंधन की छुट्टी खत्म होते ही रविवार को ऊना बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नौकरीपेशा लोग काम पर लौटने के लिए निकले तो विद्यार्थी भी जिले से बाहर शिक्षण संस्थानों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ऊना डिपो के प्रबंधन ने 30 अतिरिक्त बसें चलाकर राहत दी। इसके बावजूद शाम 5 बजे तक बस स्टैंड में यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
बद्दी-नालागढ़ रूट पर नौकरीपेशा यात्रियों का दबाव अधिक रहा। वहीं, चंडीगढ़ जाने वाली बसों में कर्मचारियों के साथ विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में नजर आए। बस के पहुंचते ही यात्री सवार होने के लिए उमड़ते रहे। एक बस के रवाना होते ही अगली बस के इंतजार में यात्रियों की कतार लग जाती।
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निगम ने 15-15 अतिरिक्त बसें बद्दी-नालागढ़ और चंडीगढ़ रूट पर भेजीं। लंबे रूट की नियमित बसों में सीटें पहले से भरी होने के कारण ऊना से सवार होने वाले कई यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई।
रविवार को यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों के मुकाबले काफी अधिक रही। सुबह 10:30 बजे से अतिरिक्त बसें भेजना शुरू कर दिया गया। बद्दी-नालागढ़ और चंडीगढ़ के लिए 15-15 अतिरिक्त बसें चलाकर यात्रियों को राहत दी गई।
विज्ञापन

राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें