फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने से फसलों की मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है। इसके साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात लगभग 5.2 मिमी. बारिश हुई। इससे जिले के गैर सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है। किसानों को फसल से बंपर पैदावार की भी उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब बारिश से जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को जिला का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया।
इसके साथ न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि बारिश से जिला के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। इससे फिर से गर्मी का स्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन

किसानों अपनी फसलों में डाले उर्वरक : डोगरा
कृषि उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि जिले में बारिश से फसलों की सिंचाई हो गई है। अब किसानों को गेहूं की फसल में उर्वरक डालकर बंपर पैदावार की इंतजार करना चाहिए। कुछ स्थानों में सूखे के कारण फसल को नुकसान हुआ है। जिन स्थानों पर गेहूं अच्छी थी, उन पर बेहतर पैदावार मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें