फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकारला में युवक की संदिग्ध मौत

Sun, 09 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)।
विज्ञापन
death - फोटो : demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव टकारला में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी टकारला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात को दीपक की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को परिजन अंब अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक पिछले काफी समय से बीमार था और दवाई की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। मृतक ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया हुआ था। डीएसपी प्रोबेशनर चंद्रपाल ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल में करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें