फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 10 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब(ऊना)।
विज्ञापन
death due to current - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अंब उपमंडल के तहत गांव ठठ्ल में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनमोल पुत्र जीवन निवासी ठठ्ल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक घास काटने वाली मशीन में घास काट रहा था।

इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मामला शुक्रवार सुबह का है जब अनमोल घर में घास काटने वाली मशीन में घास काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अवस्था में उसे फौरन उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें