उपमंडल के सोलहसिंगी धार की सिहांणा पंचायत के गांव डोलू निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी डोलू के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, जबकि मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की है।
जानकारी के मुताबिक मुनीष कुमार और उसकी पत्नी में वीरवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद मुनीष कुमार ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। परिजनों के काफी देर तक उसके बुलाने के बाद भी उसने ने दरवाजा नहीं खोला। पिता के लगातार पुकारने के बाद भी जब मुनीष ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोलने पर युवक फंदे से लटका हुआ पाया गया।
मुनीष की मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे ढाई साल की एक बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। उधर, बंगाणा थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।