फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक ब्लास्ट मामले में उद्योग प्रबंधन पर केस

Fri, 26 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
इंडस्ट्री - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उपमंडल हरोली के औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में एक केमिकल उद्योग में बबलिंग टैंक ब्लास्ट मामले में पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद उद्योग में जांच करने पहुंची पुलिस की टीम को देख उद्योग प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल कामगार के बयान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह बाथड़ी में एक केमिकल उद्योग में घनश्याम निवासी कानपुर यूपी हाईड्रॉनिक एसिड बबलिंग टैंक के पास तेजाब ट्रांसफर कर टैंक में पानी डाल रहा था कि अचानक टैंक फट गया।

टैंक फटने से घनश्याम बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ आईपीसी 285 और 336 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि मामले में पाए गए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें