फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला घायल

Thu, 28 Apr 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
ऊना-मैहतपुर एक्सप्रेस हाइवे पर रक्कड़ कॉलोनी के समीप तेजरफ्तार बाइक की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार उपचार जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रक्कड़ कॉलोनी के समीप महिला ब्यासा देवी निवासी खानपुर सड़क पार कर रही थी कि अचानक ऊना की ओर से आ रही एक बाइक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे ब्यासा देवी और बाइक सवार युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। हादसे में ब्यासा देवी की टांग फ्रेक्चर हो गई है। जबकि, बाइक सवार नवनीत कुमार निवासी झंडूता बिलासपुर को भी चोटें पहुंची हैं। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में धारा 279, 337 और 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें