फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल की मौत

Tue, 18 Oct 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव देहलां में पेश आए एक सड़क हादसे में महिला पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कुसुम देवी पत्नी संजीव निवासी देहलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुसुम मंगलवार शाम करवाचौथ व्रत के लिए सामान लेने के लिए स्कूटी पर ऊना आ रही थी कि इसी दौरान घर से कुछ ही दूर पहुंचने पर सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी और बनगढ़ बटालियन में अपनी सेवाएं दे रही थीं। कुसुम की मौत से देहलां गांव में मातम छा गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें