पुलिस ने गगरेट में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के दौरान एक ढाबे से नौ हजार मिली देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को शाम के समय थाना गगरेट के पुलिस कर्मी गश्त पर शिवबाड़ी में मौजूद थे कि ल्यूमिनियश फैक्टरी के पास एक ढाबे की तलाशी लेने पर ढाबे में रखी 9 हजार मिली देसी शराब बरामद की गई।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सोहन लाल निवासी दुलैहड़ तहसील और थाना हरोली के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।