फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराई वैन, एक की मौत

Sun, 15 Jan 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अंबोटा में शनिवार रात ट्रैक्टर और वैन की टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई। मृतक वैन चालक की पहचान नरदेव सिंह (66) निवासी गांव अंबोटा जिला ऊना के रूप में हुई है। हादसे के दौरान वैन में सवार दो अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनको उपचार के लिए गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अंबोटा निवासी नरदेव सिंह अपने साथियों के साथ वैन में सवार होकर दियोली के शनिदेव मंदिर में माथा टेकने जा रहा था कि अंबोटा स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वैन चालक नरदेव सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि, हादसे में वैन में सवार दो अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों की पहचान सुनीता (44) और रजिंद्र (49) निवासी गगरेट जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं गंभीर घायल नरदेव को होशियारपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें