फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्ची डालकर डॉक्टर को लूटने का प्रयास

Tue, 04 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर-गगरेट मार्ग पर रात्रि के समय अकेले वाहन में सफर करना अब सुरक्षित नहीं रहा है। लुटेरे इस मार्ग पर पंजाब की सीमा में कही भी आपको लूटने का प्रयास कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही एक हादसा पिछले दिनों मंगुवाल से पीछे पेश आया।
विज्ञापन


निजी चिकित्सक यशपाल अपनी कार में अकेले रात्रि के लगभग पौने दस बजे होशियारपुर से अपने घर आ रहे थे। अचानक एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी कार के साथ बाइक लगाकर कुछ इशारा किया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते बाइक पर पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने चिकित्सक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया।

इससे पहले कि लूट के इरादे से आए युवक कुछ कर पाते डॉ. यशपाल ने गाड़ी को तेजी से भगा लिया और मंगूवाल बैरियर पर आकर वहां मौजूद लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने इसकी सूचना होशियारपुर पुलिस को दे दी है। इससे पहले भी इस सुनसान मार्ग पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उधर, अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें