फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, दो की मौत, 45 घायल

Thu, 18 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, थानाकलां/बंगाणा (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के समीप हरनियाली गांव में कैंटर के पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पांच को हालत गंभीर में  पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान अनमोल (17) और संतोख सिंह (65) निवासी तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है। हादसे में 45 लोगों के घायल होने की सूचना है। कैंटर में डबल छत के कारण श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए तीन एंबुलेंस और एक निजी बस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के तरनतारन से लगभग 150 श्रद्धालु बाबा बालक नाथ में माथा टेकने के बाद पीर निगाह मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। बंगाणा उपमंडल के हरनियाली गांव में कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में लगभग 45 लोगों को चोटे आई हैं। इनमें से 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पांच श्रद्धालुओं को नाजुक हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।

घायलों को 108 और एक निजी बस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। टैंपो में डबल छत लगाकर श्रद्धालुओं को बैठाया गया था। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसडीएम दिलेराम धीमान का कहना है कि नाजुक हालत में पीजीआई रेफर किए गए पांच लोगों को तीन-तीन हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन


यह हुए घायल
घायल हुए श्रद्धालुओं में रवि कुमार (22), गुरविंद्र सिंह (35), संतोख सिंह (55), बलविंद्र कौर (40), कश्मीर सिंह (50) को नाजुक हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि, सतनाम कौर (60), नरेंद्र कौर (30), किरत सिंह (15), परगट सिंह (46), सरनजीत कौर (19), जश्नदीप सिंह(15), राजिंद्र सिंह (15), भूपेंद्र कौर (65), सतनाम सिंह (50), राज कौर (25), सुखचैन सिंह (30), राधा रानी (6), जसवीर कौर (40), हर्षदीप (15), पलविंद्र कौर (45), अमनदीप कौर (19), परमिंद्र सिंह (27), पलक (12), धसेंद्र सिंह (15),  हरजिंद्र कौर (35) को ऊना अस्पताल में भी भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें