फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो घायल

Fri, 29 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के मुबारिकपुर और कलरूही में पेश आए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 रोगी वाहन की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पहला सड़क हादसा मुबारिकपुर के समीप पेश आया, जहां पर कुनेरन निवासी फूलां देवी ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अंब अस्पताल में लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा कलरूही में पेश आया, जहां राहगीर महिला कलरूही निवासी कलां देवी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अंब अस्पताल में तैनात डॉक्टर रूपिंद्र शर्मा ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें