पुलिस ने अलग-अलग जगह पर दो लोगों को 15,750 मिली अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम के समय पुलिस थाना गगरेट के पुलिस कर्मचारी गश्त पर शिववाड़ी ईंट के भट्ठे के पास मौजूद थे तो सुरेश कुमार निवासी अंबोटा तहसील घनारी जिला ऊना के कब्जे से नौ हजार मिली देसी शराब बरामद की गई।
वहीं, बुधवार रात को बंगाण थाना प्रभारी प्रकाश चंद अपनी टीम के साथ गश्त पर पिपलू बाजार में मौजूद थे तो बाबू खान निवासी वैहरड़ तहसील बंगाणा जिला ऊना के कब्जे से 6750 मिली देसी शराब बरामद की गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।