क्षेत्र के धर्मपुर में अज्ञात युवक एक व्यापारी पर हमला कर स्विफ्ट कार व नकदी लूट मामले में हरोली पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि दोनों युवकों का लूट मामले से तार जुड़े हैं। जिसको लेकर पुलिस ने दो युवकों से काफी देर तक थाने में पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक हरोली दो दिनों से सिविल वर्दी में युवकों की तलाश कर रही थी। दोनों युवक उपमंडल बंगाणा के एक गांव के रहने वाले है।
गौरतलब है कि छह मई की रात यापारी देवेंद्र कुमार अपनी कार में ऊना से अपने घर सैंसोवाल जा रहा था कि धर्मपुर पहुंचने पर एक पंजाब नंबर की एक गाड़ी ने देवेंद्र की कार को ओवरटेक कर बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इसी दौरान कार सवार युवकों ने मिर्ची पाउडर फेंककर उस पर हथियारों एवं रॉडों से हमला कर घायल कर दिया था और शातिर उनकी कार व नकदी लेकर फरार हो गए थे। उधर एसएचओ हरोली बिन्नी मिन्हास ने कहा कि पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।