जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ के पास हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान जलग्रां निवासी पवना देवी के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले के संदर्भ में छानबीन करने में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक रक्कड़ के समीप बुधवार देर रात करीब 9 बजे जलग्रां निवासी पवना अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पवना पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। रेलवे पुलिस चौकी ऊना के प्रभारी सुभाष ने बताया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।