फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर, तीन जख्मी

Wed, 20 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठियाड़ी में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार तलमेहड़ा से अपने घर की ओर लौट रहे थे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत कुठियाड़ी में मंगलवार देर शाम को यह हादसा हुआ। इसमें 30 वर्षीय विकास पुत्र मेहर चंद निवासी चौली रक्कड़ कांगड़ा, उसका बेटा 4 वर्षीय अविनाश तथा रावत पुत्र तिलक राज निवासी चौली रक्कड़ कांगड़ा जख्मी हो गए। रावत की गंभीर चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। अंब के ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि एक घायल को ऊना अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें