फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायल

Tue, 26 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊना-मैहतपुर एक्सप्रेस हाइवे पर बहड़ाला में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान लव (18) निवासी खेड़ा नंगल और हरिंद्र (21) निवासी बाथड़ी के रूप में हुई है। दोनों घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। इनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ऊना की ओर से एक कार नंगल की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


बहड़ाला में एक बाइक पर सवार दो युवक मोड़ काट रहे थे कि बाइक कार से टकरा गई। बाइक चालक युवक उछल कर कार के शीशे से टकराया, जिससे कार का फ्रंट शीशा भी टूट गया। युवक के सिर में गहरी चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां घायलों का उपचार जारी है। वहीं, ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग स्थित पुराना बस अड्डे के पास एक अन्य हादसा हुआ। इसमें कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में कोई गंभीर जख्मी नहीं हुआ लेकिन दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें