उपमंडल के कोहड़छन्न में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों ने घर में घुसकर एक महिला पर डंडों से हमला बोल दिया। वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
उधर, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो पुरुषों तथा एक महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत कोहाड़छन्न की महिला सुनीता देवी ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार रात को उसे तीन लोगों ने जमीन विवाद के चलते घर में घुसकर डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 452, 504, 506 तथा 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।