फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी मामले में संदिग्ध की तलाश

Fri, 23 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
अारोपी का स्केच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गगरेट क्षेत्र के पुराना अंब मार्ग पर हुई आगजनी के सिलसिले में अभी तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस ने अब संदिग्ध का स्केच जारी कर आरोपी की तलाश शुरू की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों गगरेट शहर के बीचोंबीच पुराना अंब मार्ग पर एक घर के गैराज में खड़ी दो कारों, एक कीमती बाइक और इमारती लकड़ी को किसी ने जानबूझ कर आग के हवाले कर दिया था। रात्रि करीब साढे़ दस बजे हुई इस आगजनी के वक्त घर की मालकिन बिंदु ठाकुर अकेली ही थीं। रात के समय भड़की आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनट में गैराज में खड़ी कारें सहित इमारती लकड़ी धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन


जब तक स्थानीय लोग और अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाती तब तक दोनों कारें, बाइक और इमारती लकड़ी राख के ढेर में तबदील हो चुके थे। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए और फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लेकर सैंपल एकत्रित किए थे। लेकिन, अभी तक इस वारदात को अंजाम देने वाला सलाखों से बाहर है।

गत दिवस पुलिस ने चश्मदीदों द्वारा बताए हुलिए के अनुरूप संदिग्ध का एक स्केच भी जारी कर लोगों से इस हुलिए के शख्स के बारे में पुलिस को जानकारी देने की बात कही है। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी के अनुसार पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें