फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन घायल, दो पीजीआई रेफर

Tue, 04 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दो को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला हादसा हरोली के कुठारबीत में हुआ। जहां कुठाबीत निवासी सुरेंद शर्मा (27) सोमवार देर रात बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि अचानक बाइक स्किड हो गई। इससे सुरेंद्र को गंभीर चोटें पहुंची। घायल को 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे सड़क हादसे में पंजाब बलाचोर निवासी राहुल (20) और वेद प्रकाश (17) बाइक पर सवार होकर ऊना जा रहे थे। अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल पहुंचने पर राहुल को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों के संदर्भ में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें