फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई पर तीन घंटे किया चक्का जाम

Sat, 27 May 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में एक दुकानदार की गिरफ्तारी पर बवाल मच गया। गुस्साए दुकानदार के परिजनों व संतोषगढ़ के लोगों ने पुराने बस स्टैंड पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस व कांग्रेस के एक नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदार के परिजनों सहित नगर के सैकड़ों लोगों ने संतोषगढ़ नगर में करीब तीन घंटे तक जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इससे नगर के पुराने बस अड्डे से लेकर नए बस अड्डे व दूसरी ओर वीरभद्र चौक तक जाम में दर्जनों वाहन फंसे रहे। मामले में आरोपी बनाए गए दुकानदार के परिजनों का आरोप है कि अशोक कुमार को बेवजह मामले में फंसाया गया है। आरोप लगाने के बाद नाबालिग के परिजनों व अन्य लोगों ने दुकान पर ही अशोक कुमार से मारपीट भी की।

जानकारी के अनुार एक नाबालिग ने एक अज्ञात युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है कि संबंधित दुकानदार ने उसे उक्त युवक की बाइक पर लिफ्ट दिलवाई। इस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी के गुस्साए दुकानदार के परिजनों ने शनिवार दोपहर को धरना प्रदर्शन व जाम कर दिया जिससे निपटने के लिए मौके पर पहुंचे हरोली के डीएसपी अजय राणा ने धरने पर बैठे लोगों को निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी अजय राणा का कहना है कि पुलिस नाबालिग से युवक द्वारा की गई छेड़छाड़ के मामले को लेकर पूरी तरह से निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी बाइक चालक युवक की पहचान को लेकर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। डीएसपी ने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए दुकानदार को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 30 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें