फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह वर्षीय लड़की ने खाया जहरीला पदार्थ

Fri, 16 Dec 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव भदसाली में तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भदसाली निवासी 13 वर्षीय नाबालिग ने वीरवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को पता चलते ही वह उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर आए। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत में सुधार है। 

उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। गौर रहे कि जिला में जहरीला पदार्थ खाने के मामलों में इजाफा हो रहा है। गत दिवस भी बसाल गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इससे पहले एक बैंक कर्मचारी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें