फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में सेंध; लाखों के गहने, सामान चोरी

Fri, 10 Mar 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पदालतपुर चाक
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में चोरों ने एक रेडिमेड और ज्वेलर की दुकानों की दीवारों को तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। वारदातों में शातिर चोर लाखों रुपये के आभूषणों समेत कपड़े लेकर फरार हो गए हैं। उधर सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने मौका ए वारदात को लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभी क्षेत्र के गगरेट में गाड़ी चोरी एवं घनारी में एटीएम तोड़ने की वारदात का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि दुकानों में सेंध लगाकर शातिरों ने पुलिस को नई चुनौती दे डाली है। क्षेत्र में सिलसिलेवार हो रही वारदातों से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात को शातिरों ने दौलतपुर बाजार के बीच एक निजी स्कूल के सामने ज्वेलर और रेडिमेड की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकानों की दीवारों की ईंटें उखाड़कर अंदर घुसे। शातिर सुनार की दुकान से करीब ढाई लाख के आभूषण, जबकि रेडिमेड की दुकान से करीब एक लाख रुपये के पकड़े एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए हैं।

गौरतलब है कि ज्वेलर की दुकान में लगातार तीसरी बार चोरी हुई है, लेकिन अभी तक एक बार भी शातिर चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। उधर, चोरी की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह 11 बजे डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी, एसएचओ गगरेट हाशिम अली, स्थानीय चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दौलतपुर चौक की दो दुकानों में हुई चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें