फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों के गहने चोरी

Thu, 07 Jul 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल के दियाडा और चुरडू में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों में घुसकर लाखों रुपयों के जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत दियाड़ा में चोरों ने बुधवार रात अनिल कुमार के घर के पिछली तरफ का दरवाजा तोड़ कर करीब एक लाख पचहत्तर हजार के जेवरात और पच्चीस हजार रुपये की नकदी चुरा ली। यहां तक कि शातिर बच्चों की गुल्लक तक तोड़कर उससे पैसे निकाल कर ले गए।
विज्ञापन


उस वक्त घर के सदस्य जालंधर गए हुए थे। रात को जब वे वापस लौटे तो पिछले दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया और सामान बिखरा देख चोरी का अंदेशा हुआ। जबकि, इसके साथ लगते चुरडू में भी चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। इस संबंध में किरणदीप जो अपने ससुराल बड़ोह से मायके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं। उनके करीब पांच तोला सोने के जेवर चोरी हो गए।

घर में जब रात के वक्त सब सो गए तो चोरों ने एक कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर कमरे में रखे जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। इसके साथ ही चोरों ने साथ लगते एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया। इस संबंध में अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि को अपने क्षेत्र में देखे जाने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें