फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा में चोरी करता युवक दबोचा

Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
बंगाणा स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी युवक से 35 हजार की नकदी भी बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान विक्रम सिंह आरओ मक्कर बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक शातिर चोर कपड़े की दुकान में घुस गया। उस समय दुकानदार बाहर नलके से पानी भरने गया था, जैसे ही दुकानदार दुकान की ओर वापस आया तो एक युवक दुकान से बाहर की ओर भागा। दुकानदार को शक होने पर उसने हल्ला मचाया। इस पर स्थानीय दुकानदार भी एकत्रित हो गए और उक्त युवक को धर दबोचा।

दुकानदार सुखविंद्र सिंह ने दुकान में जाकर देखा तो गल्ले से एक हजार पचास रुपये गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक ने प्रारंभिक जांच में चोरी की बात कबूल ली है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी युवक के पास 35 हजार की राशि कहां से आई है? इसके अलावा किन-किन चोरियों में उसका हाथ है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें