गगरेट के हनुमान मंदिर मार्ग पर खड्ड किनारे बने बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारी जगरनाथ के घर देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। जगरनाथ ने बताया कि देर रात जब वह सो रहे थे, तो उन्हें घर के दूसरे कमरे से कुछ आवाजें सुनाई दीं। इस पर उन्होंने शोर मचाया।
आवाज सुनते ही शातिर चोर वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। कमरे में जाकर देखा तो चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़ने का प्रयास किया था। सुबह मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गगरेट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।