फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने पैसे मांगे तो पीट दिया

Sun, 13 Mar 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
Fight - फोटो : crime
विज्ञापन
स्थानीय रेड लाइट चौक पर पंजाबी युवकों ने एक दुकानदार को बुरी तरह पीट डाला। दुकानदार की शिकायत के बाद पंजाबी युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार देर रात पंजाब के चार युवक रेड लाइट चौक के समीप स्थित एक स्वीट्स की दुकान पर रुके। यहां गजरेला खाकर युवक जैसे ही वापस गाड़ी में बैठने लगे, तो दुकानदार ने पैसे देने की बात कही। इतने में पंजाबी युवकों ने दुकानदार को गले से पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दुकानदार के शोर मचाने पर पंजाबी युवक अंब की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पंजाबी युवकों को पुराना बस स्टैंड के समीप से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार की शिकायत मिलने के बाद पंजाबी युवकों को काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आपसी समझौता हो जाने के चलते मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें